18.02.2022
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को अपर गंगा निवासी नवनीत गुप्ता पुत्र स्व. विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की सहायता ली गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर शाम चोरी की बाइक के साथ एक युवक को परशुराम चौक के पास से धर लिया। कोतवाल रवि सैनी ने उसकी पहचान राहुल कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप निवासी ग्राम बडकली, पोस्ट कूटेसरा, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश हाल निवासी कुएं वाली गली, बनखंडी ऋषिकेश के रूप में कराई है। टीम में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद सेमवाल, कांस्टेबल सचिन सैनी, संदीप छाबड़ी, योगेंद्र आदि शामिल रहे।

















