Home उत्तराखंड बीएड प्रशिक्षुओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

बीएड प्रशिक्षुओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

05.02.2022

नगर के एसडीएस में कक्षा शिक्षण का कार्य कर रहे बीएड प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा मतदान उनका लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही उनका कर्तव्य भी है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी लोगों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।