चमोली। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि 27 जून को आदित्य गोयल पुत्र दिनेश गोयल निवासी राधापुरम कलोनी सहारनपुर उप्र हाल 43ए देवलोक कलोनी बाईपास रोड देहरादून ने तहरीर दी कि दिनांक 26-27 जून की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा हमारी पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर सेमीग्वाड़ के पास लगे हाट मिक्स प्लांट साइट से एमरोन बैटरी जैक, गाटर, लोहे के नट बोल्ट, क्रश बैरियर लोहे का ड्रम, पुल्ली चोरी कर दिया है, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है। जिस पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार 28 जून को नगरासू में एनएच 7 पर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अमन नेगी पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पलेठी थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियोग से सम्बन्धित उपरोक्त सामान एवं घटना में प्रयुक्त किए गए वाहन को भी बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय के द्वारा पुलिस टीम को रूपये 2500/- (दो हजार पांच सौ रुपये) का नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी है। पुलिस टीम में एसएचओ बृजमोहन राणा, वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंत, उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट, हेड कांस्टेबल भगत, रामलाल, आदि शामिल थे।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India