Home उत्तराखंड मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा को श्रद्धांजलि देने उनके...

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा को श्रद्धांजलि देने उनके वाराणसी आवास पहुंचे फेम के पदाधिकारी

Office bearers of FAME arrived at the Varanasi residence of Prem Mishra—a merchant leader known for his amiable personality—to pay their tributes.
Office bearers of FAME arrived at the Varanasi residence of Prem Mishra—a merchant leader known for his amiable personality—to pay their tributes.

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ( faivm) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वाराणसी के धाकड़ सर्वमान्य व्यापारी नेता प्रेमनाथ मिश्रा का पिछले दिनों 13 मार्च को ह्रदयाघात से निधन हो गया था।

आज व्यापारी नेता के वाराणसी स्थित आवास पर फेम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष राजेस्वर पैन्यूली जी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र गोयनका,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल व अशोक जायसवाल, मथुरा महानगर फेम अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल,हाथरस फेम इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, सन्नी जौहर, रजनीश कनोजिया,प्रीति मिश्रा, आदि ने दिवंगत प्रेम मिश्रा जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक श्रद्धांजलि देते हुये राजेन्द्र गोयनका जी ने कहा कि मिश्रा जी का अचानक चले जाना हम सब के लिये अपूरणीय क्षति है।राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेस्वर पैन्यूली जी ने कहा कि प्रेम मिश्रा जी का व्यक्तिव बहुत ही मिलनसार था।उन्होंने हमेशा व्यापारी हितों को प्राथमिकता पर रखा।प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रेम मिश्रा जी व्यापारी नेता के साथ एक सच्चे समाज सेवक भी थे वह हमेशा समाज की भलाई के लिये कार्य करते रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक जयसवाल जी ने कहा कि भय्या प्रेम जी निस्वार्थ सेवा करने वाले,व्यापारियों के लिये संघर्षरत रहने वाले एक जुझारू व्यक्तिव थे उनके असमय निधन से जो रिक्तता आयी है उसे पूरा करना कठिन कार्य है।
बड़े ही शोकाकुल वातावरण में परिवार के लोग और स्थानीय व्यापारी नेता तथा देश प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि सभी आदरणीय प्रेम जी के चले जाने पर बहुत दुखी और व्यथित थे।
तथा परमपिता परमात्मा से प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।ऐसी प्रभु से सभी ने कामना की।