Home उत्तराखंड छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

पिथौरागढ़। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति अभियान चलाया। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। बुधवार को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान दोंनों स्कूलों में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें हमारे देश के युवाओं को नशे रूपी जाल में फंसाना चाहते हैं। जिससे वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। स्कूलों में पढ़ने वाला युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद को सर्वाधिक फंड नशे के कारोबार से मिलता है। मानव की प्रगति के लिए भी उन्होंने नशे को जहर की संज्ञा दी। कहा कि इससे सभी को बचना चाहिए। इस दौरान समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान कृष्णवर्धन जोशी, खुशाल नेगी, राकेश देवलाल, कल्पना देवलाल, ललित सामंत, मोहित बिष्ट, योगेश चिराल,हिमांशु कांडपाल,दीवान सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India