अल्मोड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि जनपद के विकासखण्डों एवं विद्यालयों में आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ गदरपुर उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों व विकासखण्डों में जाकर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों/विकासखण्डों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद अल्मोड़ा आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्र है, जिसके तहत जिला प्रशासन की देख-रेख में 26 जून से 12 जुलाई तक जिले के विभिन्न विद्यालयों/विकासखण्डों में टीम द्वारा आपदा से निपटने की बारीकियों आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान व आपदा पश्चात् की कार्यवाही और टेरोलिन ट्रेवलर्स, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, मानव निर्मित स्ट्रेचर बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई आपदा घटित होने पर त्वरित मदद दी जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम के कमाण्डेन्ट सुदेश कुमार दरयाल के दिशा निर्देशों में टीम निरीक्षक चन्द्रशेखर एवं 06 सदस्यीय खोज एवं बचाव दल द्वारा आपदा से निपटने का प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है।
इस क्रम में आज जीआईसी चमतोला, विकासखंड धौलादेवी में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















