Home उत्तराखंड भगवानपुर के 3गांवो में हुआ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित,  83 शिकायतें प्राप्त

भगवानपुर के 3गांवो में हुआ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित,  83 शिकायतें प्राप्त

Multipurpose camp organised in 3 villages of Bhagwanpur, 83 complaints received
Multipurpose camp organised in 3 villages of Bhagwanpur, 83 complaints received

हरिद्वार।  25 अक्टूबर 2025 को देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, राज्य मंत्री स्तर के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा व ब्लॉक भगवानपुर के 3 गांवो में बहुउद्देशीय शिविर के दौरान कुल 83 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है –
1. जहाजगढ़ (बालेकी युसूफपुर) – 34
2. कादरपुर (बालेकी युसूफपुर) – 15
3. सरठेडी शाहजहांपुर – 34
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे 20 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया जाएगा।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा
शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।