Home उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा  ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा  ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान एवं कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य-नागरिक समन्वय तथा गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली परंपरा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।