16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाया रक्षा बंधन

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने माल गोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय में कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कैंप कार्यालय पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को रक्षासूत्र बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की जनता के साथ उनका आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है तथा क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।

Related posts

कर्मचारियों व शिक्षकों ने प्रदर्शन कर एनपीएस का फूंका पुतला

Primetimes Newz

आग लगाने वाले व्यक्ति पर किया गया मुकदमा दर्ज

Primetimes Newz

आयुष्मान कार्ड राज्य के एनएफएसए/एसएफएसए राशन कार्ड धारक लाभार्थी को जारी किया जाता : सीएस

Primetimes Newz

Leave a Comment