Home उत्तराखंड एड्स के प्रति जानकारी होना बेहद आवश्यक : डॉ० अमित शुक्ला

एड्स के प्रति जानकारी होना बेहद आवश्यक : डॉ० अमित शुक्ला

It is very important to be aware about AIDS Dr. Amit Shukla
It is very important to be aware about AIDS Dr. Amit Shukla

यूसैक्स ने मनाया विश्व एड्स दिवस- निकाली जागरूकता रैली

युवा जवानी के जोश में होश न खोएं – डॉ० अनिल वर्मा

विश्व एड्स दिवस पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा एचआईवी/एड्स विषय पर राज्य स्तरीय जागरूकता विशाल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का उद्धघाटन उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ० अमित शुक्ला ,उफ़ निदेशक वित्त श्री महेन्द्र कुमार इंडियन रेडक्रास सोसायटी व यूथ रेडक्रास कमेटी सदस्य डॉ० अनिल वर्मा, यूसेक्स के संयुक्त निदेशक श्री अनिल सती तथा सहायक निदेशक श्री सौरभ सहगल ने प्रतिभागियों को गांधी पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम एवं रैली संचालक डॉ० अनिल वर्मा जिला इंडियन रेडक्रास सोसायटी के प्रबंधन समिति सदस्य व यूथ रेडक्रास डिजास्टर मैनेजमेंट के मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में डीएवी(पीजी) कालेज बी०एससी० प्रथम वर्ष की डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनी टीम , दून मेडिकल नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज के छात्र – छात्राएं, विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संगठनों, स्कूल -कालेज के छात्र – छात्राओं व‌ स्वयंसेवियों ने गांधी पार्क से घंटाघर – दर्शनलाल चौक – बुद्धा पार्क – लैंसडाउन चौक – कनक चौक – ओरिएंट चौक से होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में हाथों में एचआईवी / एड्स जागरूकता व बचाव संबंधी पोस्टर , बैनर व प्ले कार्ड लिए छात्र- छात्राओं ने डाॅ० अनिल वर्मा द्वारा उद्घोषित गगनभेदी नारों “एड्स हमारा दुश्मन है-मानवता का दुश्मन है” , “एड्स का ज्ञान – बचाये जान” तथा “एड्स से घृणा करो – एड्स रोगी से नहीं ” का अनुसरण करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को एड्स रोग की गंभीरता के प्रति जागरूक किया।
रैली के उपरांत गांधी पार्क में प्रतिभागियों को एड्स दिवस की थीम ओवर कमिंग डिसरप्शन , ट्रांस्फोर्मिग द एड्स रिस्पांस पर संबोधित करते हुए कहा कि एड्स नियंत्रण में आने वाली बाधाओं और चुनौतियों को पहचाना जायेगा जो इस महामारी से निपटने के बीच में खड़ी हैं। साथ ही उनसे लड़ने की प्रतिक्रिया में बदलाव लाया जायेगा। उन्होंने स्वस्थ, स्फूर्त और प्रसन्न रहने के लिए फिजिकल फिटनेस के बहुत ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी । उन्होंने नशा करने वालों विशेषकर इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वालों को नशा छोड़ने तथा अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी।साथ ही राज्य में एड्स नियंत्रण हेतु सलाह से लेकर नि:शुल्क उपचार तक की समस्त सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम एवं रैली के कुशल संचालन हेतु रेडक्रास सोसायटी के डॉ० अनिल वर्मा का आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम संचालक एवं यूथ रेडक्रास सोसायटी के डाॅ० अनिल वर्मा ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य एचआईवी / एड्स की भयावहता के प्रति समाज के हर वर्ग को साथ ही सही जानकारी, रोकथाम और उपचार के संबंध में जागरूक करना है। साथ ही एड्स दिवस के लक्ष्य रोगियों के प्रति घृणा, सामाजिक भेदभाव, असमानता , उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ लोगों को समझाना है ताकि प्रभावित लोग सम्मान के साथ जो सकें।
डॉ० वर्मा ने एचआईवी पॉजिटिव से एड्स होने तक की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए एचआईवी / एड्स क्या है? इसके लक्षण,यह कैसे हो सकता है? किन कारणों से नहीं होता? , एचआईवी फैलने कारण , बचने के उपाय रोकथाम और प्रभावित लोगों उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नि: शुल्क जांच व उपचार के लिए फोन नं 1097 तथा 1800 180 1200 पर संपर्क करने की सलाह दी।
डॉ० वर्मा ने युवाओं में नशा करने एवं यौनाचार की बढ़ती प्रवृत्ति को खतरनाक बताते हुए युवाओं से जवानी के जोश में होश न खोने का आह्वान किया । इसे भी इसके साथ ही विवाह से पूर्व एड्स के अभिशाप से बचने हेतु बिना झिझक व शर्म किए सुखद भविष्य के लिए अपनी तथा होने वाले जीवनसाथी की रक्त की जांच में थैलेसीमिया तथा एच आई वी की जांच आवश्यक रुप से कराने का अनुरोध युवाओं से किया ।
रैली के दौरान समस्त प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट के साथ ही यूसैक्स के लोगो वाली उत्तम क्वालिटी की विंड चीटर दी गईं।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपनिदेशक वित्त श्री महेन्द्र कुमार ने रैली को सफल बताते हुए सभी संदेशवाहक छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने एड्स के संपूर्ण उपचार की कोई प्रमाणित दवा अभी तक उपलब्ध न होने पर निराश न होकर लम्बे जीवन के लिए प्रभावित या आशंकित लोगों से एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र से सम्पर्क करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर राज्य रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री, यूथ रेडक्रास कमेटी से मेजर प्रेमलता वर्मा, डॉ० गौरव मांगलिक,श्री नारायण सिंह राणा, एसबीटीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रदीप हटवाल, यूसैक्स के डिप्टी डायरेक्टर संजय बिष्ट,गगन लूथरा, सुनील कुमार सिंह, हरीश सिंह, जगदीश अधिकारी, प्रकाश जोशी,बीर सिंह,जैकीरत सिंह,अजय सुंद्रियाल,राजन राम, सुरेंद्र बिष्ट डीएवी पीजी कॉलेज डिजास्टर मैनेजमेंट टीम लीडर रिया बिष्ट, मोनिका गुसाईं, दीपिका,रितु डिमरी, कुसुम थापा, शिवांगी सिंह , आकांक्षा सेमवाल, हिमांशु थपलियाल, दीप्ति डोबरियाल, दिव्य गौड़, जिया तसव्वुर, ईफत, हिमांशु राणा, स्वाति सिनह , स्नेहा बिष्ट , परीणिता थापा, तनुज सिंह राणा ,पवन तापु , जेसिका,आदित्य आर्य,ईफत, कनिष्का जोशी, समीक्षा, सत्यवान पुंडीर, जैस्मीन, सृष्टि भट्ट, आर्यन, स्नेहा नेगी,पवन थापा , मुस्कान, पिंकी नेगु,समीर चौहान, सुदीक्षा चौहान,मेघा राणा, निकितु,कंचनि, अजय कुमार आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।