अल्मोड़ा। राज्य में बारिश का कहर बना हुआ है हर साल बारिश नई आपदा लेकर सामने आ रही है। अल्मोड़ा नगर का भी कमोबेश यही हाल नजर आ रहा है। रानीधारा और एनटीडी क्षेत्र इस आपदा की चपेट में नजर आया। भारी बारिश के कारण पानी के साथ कटान करते हुए मिट्टी का टीला भी बहता हुआ लोगों के लिए मुसीबत बनता नजर आया। रानीधारा में बीते दिन हुई भारी बारिश से आया मलवा एक दुकान और मकान के अंदर चला गया। जिससे भवन स्वामी का काफी नुकसान भी हुआ है। ये आफत का मलवा मकान पर ही नहीं रुका अपितु इसने रानीधारा के नौले से लेकर धार की तूनी मार्ग तक को अवरूद्ध कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है की अगर इस पर पूर्व में ही संज्ञान लिया जाता तो आज ये मलवा आफत बनकर लोगों के घरों और रास्तों में नहीं आता। वहीं बारिश से नगर की सड़कों पर भी मलवा आ गया जो सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India