Home उत्तराखंड जी-20: मेहमानों के आवागमन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार

जी-20: मेहमानों के आवागमन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार

ऋषिकेश। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आने वाले मेहमान बुधवार शाम परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में शामिल होंगे। मेहमानों का रात्रि भोज भी यहीं है। एयरपोर्ट से नरेंद्रनगर और फिर स्वर्गाश्रम तक मेहमानों को लाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बना लिया है। मंगलवार को एडीजी वी मुरुगेशन की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने निर्धारित रूट पर रिहर्सल की। मेहमानों के काफिले में शामिल पुलिस अधिकारियों के वाहनों को रूट पर दौड़ाया गया। नरेंद्रनगर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से लेकर भद्रकाली से आगे पीडब्ल्यूडी‌ तिराहे तक करीब एक घंटे तक जीरो-जोन रखा गया। ऋषिकेश से मुनिकीरेती की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कैलाशगेट पर ही रोक दिया गया। झूला पुलों पर भी कुछ देर के लिए आवाजाही को प्रतिबंधित रखा गया। मेहमानों का काफिला गुजरने के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। फॉरेस्ट एरिया में वनकर्मियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। रिहर्सल में एडीजी आईएनटी एपी अंशुमान, आईजी करन सिंह, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी नवनीत भुल्लर, सीओ रविंद्र चमोली, सीओ ट्रैफिक एसपी बलूनी आदि शामिल रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India