Home उत्तराखंड खटीमा में विदेश भेजने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

खटीमा में विदेश भेजने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

रुद्रपुर। जमौर निवासी दो युवकों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर विदेश भेजने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी की शिकायत की है। एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपे शिकायती पत्र में जीशान शाह व दिलशाद अहमद निवासी जमौर ने कहा कि वे बेरोजगार हैं। रोजगार की तलाश कर रहे थे। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति और महिला ने उन्हें कतर में काम दिलाने की बात कही और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये प्रति व्यक्ति देने को कहा। उन दोनों ने 15 जनवरी 2021 को दो लाख बीस हजार रुपये उन्हें सौंप दिए। रुपये लेने के बाद कहा कि एक माह के अंदर वे उन्हें कतर भिजवा देंगे। एक माह बाद उन्हें दुबई भेज दिया गया। वहां पर दो माह रखा, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। बिना नौकरी दिलाए ही उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। भारत वापस आने के बाद भी आरोपी उन्हें कतर में नौकरी दिलाने का वायदा करते रहे। दो साल बाद जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India