Home उत्तराखंड उप जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन शुरू

उप जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन शुरू

चम्पावत। उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में वर्षों के इंतजार के बाद आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। लंबे समय से लोग अस्पताल में आखों के सर्जन होने के बावजूद ऑपरेशन शुरू करने की मांग कर रहे थे। जिससे नेत्र रोगियों को काफी राहत मिलेगी। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत ज्योति राय ने आंखों के ऑपरेशन के लिए ओटी का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन शुरू होने से क्षेत्र की जनता को इसका पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने आंखों के ऑपरेशन शुरू करवाने के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ के प्रयासों की सराहना की। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल ने बताया अब आंखों के मरीजों के ऑपरेशन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ही किए जाएंगे। जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। अब मरीजों को बाहर के अस्पतालो की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.विराज राठी ने बताया कि पहले दिन क्षेत्र के तीन मरीजों के आंखों के सफल ऑपरेशन किए गए। डॉ राठी ने कहा अब रोज उनके द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। चिकित्साधीक्षक डा.जुनैद कमर ने बताया कि नेत्र रोगियों की दिक्कतों को देखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला योजना से 25 लाख रूपये लागत से माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराया था। नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि अब लोगों को आंखों के ऑपरेशन कराने के लिए खटीमा, हल्द्वानी, बरेली आदि स्थानों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उद्घाटन अवसर पर राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी, सभासद दीपक शाह, सभासद राजकिशोर साह, लोकेश पांडे, फार्मासिस्ट मुकुल राय आदि मौजूद रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India