छात्र -छात्राएं व शिक्षक मिलकर राष्ट्र निर्माण करें- जनरल संजय
डॉ० श्रीवास्तव को लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड
मेजर जनरल संजय शर्मा (वीएसएम) ने कहा कि छात्र- छात्राएं व शिक्षक मिलकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। विशेषकर एनसीसी कैडेट्स सेना में अधिकारी बनकर राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान दें।
जनरल शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर में आयोजित
वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों,अभिभावकों तथा अतिथियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है अतः युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से ही सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है।
अति विशिष्ट अतिथि विधायक राजपुर क्षेत्र खजान दास ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भावी जीवन की नींव है। अतः लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि मार्च तक देने की घोषणा की जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी ने कहा कि छात्र छात्राओं को व्यक्त्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ ही साहित्यिक- सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।
इससे पूर्व मेजर जनरल संजय शर्मा , विधायक खजान दास, भाजपा नेत्री नेहा जोशी, एल्यूमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० एस फारूक, महासचिव डॉ० अनिल वर्मा तथा प्रधानाचार्य डॉ० ए के श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विशेष सम्मान के तहत् डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० ए के श्रीवास्तव को शिक्षण के क्षेत्र एवं बतौर प्रधानाचार्य अति विशिष्ट योगदान हेतु विद्यालय एल्यूमनाई एसोसिएशन की ओर से महासचिव डॉ० अनिल वर्मा द्वारा “लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय शर्मा (वीएसएम), विधायक खजान दास , नेहा जोशी प्रदेश मंत्री भाजपा तथा प्रधानाचार्य डॉ० ए के श्रीवास्तव ने डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा को सन् 1971 में 09 दिसंबर को भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान विद्यालय के एनसीसी नेवल विंग के सीसीपीओ के रूप में अपने 110 कैडेटों के साथ मिलिट्री हॉस्पिटल में घायल सैनिकों के लिए प्रथम बार रक्तदान करने से लेकर अब तक स्वयं 155 बार रक्तदान करने हेतु “डीएवी परम रक्तवीर नायक अवार्डसे विभूषित किया।
पुरस्कार वितरण के तहत् शिक्षा में कालेज टॉपर रिहांस, संदीप भारती, नितिन पांडेय भवानी प्रसाद यादव, राहुल, मानसी व जिया परवीन गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट टीचर हेतु राकेश कुमार, बेस्ट टीचर व मल्टी टैलेंटेड टीचर हेतु डॉ० बबीता सहोत्रा,बेस्ट क्लर्क इंद्रपाल, अवकाश प्राप्त अध्यापकों में डॉ० सचान, भूषण नौटियाल, आर के चावला को पुरस्कृत किया गया।
खेल कूद में राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में आयुष कुमार, फुटबॉल में नितिन वल्दिया, उत्कर्ष,सागर बहादुर,वंश कुमार,सौरभ कुमार तथा राज्य स्तर पर मोहन बिष्ट, अनूप नेगी, अभिनव कुमार को पुरस्कृत किया गया।
एनएसएस इंचार्ज बबीता सहोत्रा सिद्धार्थ,राजू भास्कर,गिरीश अंशुल अभिजीत तथा एनसीसी नेवल अधिकारी सुधीर पोखरियाल अभिषेक वर्मा, कार्तिक बिष्ट, दीपांशु प्रकाश, नितिन कोई पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसका शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात नंदा देवी राजजात यात्रा के साथ ही गढ़वाली,कुमाऊंनी, जौनसारी लोकनृत्यों, ब्रेक डांस, बैंड की प्रस्तुति,पर्यावरण संरक्षण आदि जन-जागरूकता से संबंधित नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व वाईस चांसलर डॉ० आई पी सक्सेना, डीएवी (पीजी) काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) कुंवर कौशल कुमार, पूर्व प्राचार्य, डॉ० दिनेश सक्सेना, डीबीएस कालेज के प्राचार्य डॉ० अनिल पाल पूर्व प्राचार्य डॉ० ओपी कुलश्रेष्ठ , डीडब्ल्यू की कालेज की पूर्व प्राचार्य डॉ० दलजीत कौर , पूर्व आई० जी० श्री एस एस कोठियाल, कालेज के उप-प्रधानाचार्य डॉ० सचिन श्रीवास्तव, एस के सिंह, राजेंद्र उनियाल,शिक्षक संघ के अनिल नौटियाल,एल एम सकलानी ,दिनेश डोबरियाल, एस के त्रिपाठी, तृप्ता कुमार, गिरीश सेमवाल, श्रद्धा श्रीवास्तव, शकुंतला सिंह,
सहित बड़ी संख्या में अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

















