Home उत्तराखंड डीएफओ ने दक्षिणी जौलासाल वन क्षेत्र का किया निरीक्षण

डीएफओ ने दक्षिणी जौलासाल वन क्षेत्र का किया निरीक्षण

DFO inspected the southern Jolasal forest area
DFO inspected the southern Jolasal forest area

रुद्रपुर। डीएफओ हिमांशु बागरी ने दक्षिणी जौलसाल वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां शनिवार को बाघ ने मवेशियों को चराने गया ग्राम टुकड़ी निवासी 40 वर्षीय मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा पुत्र दलबीर सिंह को मार दिया था। डीएफओ ने वन विभाग की टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। 14 फरवरी को परमजीत सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोज भी की गई, लेकिन मुख्तयार कहीं नहीं मिला। शनिवार को परिजनों व ग्रामीणों ने फिर खोजबीन की। शनिवार की सुबह 9.30 बजे मुख्त्यार का शव ग्राम ग्राम टुकड़ी के निकट दक्षिणी जौलासाल वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष छह में मिला। दक्षिणी जौलासाल रेंजर महेश जोशी व रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वन विभाग ने पग चिह्नों की खोज की। जंगल में वन्य जीव के पग मिले। पग के निशान प्रथम दृष्टया बाघ के बताए गए। वन विभाग ने चार ट्रैप कैमरे भी लगाये। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने डीएफओ हिमांशु बागरी से दूरभाष पर वार्ता कर मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए फेंसिंग की मांग की थी। रविवार की देर सायं डीएफओ हिमांशु बागरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिजनों को ढांढ़स बधाते हुए मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।