*डीएम की पहल से यातायात सुगमता, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण का अनूठा संगम*
देहरादून (हमारी चौपाल)। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल की दूरदर्शी पहल से देहरादून के कुठालगेट, साई मंदिर तिराहा, दिलाराम चौक और घंटाघर अब केवल यातायात केंद्र नहीं, बल्कि पारंपरिक पहाड़ी शैली में सजे भव्य शोकेस बन चुके हैं। इन स्थलों पर राउंड अबाउट, अतिरिक्त स्लिप रोड, लोक संस्कृति की कलाकृतियां और राज्य आंदोलनकारियों की मूर्तियों के साथ आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने आज स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी और शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। तीन माह में ही डीएम ने डिज़ाइन, सर्वे और बजट समन्वय कर स्मार्ट सिटी योजना से 10 करोड़ की धनराशि में निर्माण व तीन वर्षों के रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की।
शहर के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरों की इंटीग्रेशन से सड़क सुरक्षा को मजबूती मिली है। यह बहुआयामी विकास “हिल से हाइटेक” विजन को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे देहरादून तकनीकी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हो रहा है।

















