Home उत्तराखंड “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत देहरादून में कांग्रेस का विशाल...

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत देहरादून में कांग्रेस का विशाल कैंडल मार्च

Congress's massive candle march in Dehradun under the campaign Vote Chor Gaddi Chhod
Congress's massive candle march in Dehradun under the campaign Vote Chor Gaddi Chhod

देहरादून| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार शाम राजधानी देहरादून में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मार्च की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हुई, जो राजपुर रोड, गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंचा और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, एआईसीसी सचिव एवं विधायक काज़ी निजामुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि देश के महान नेताओं ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में जो संविधान बनाया, उसमें जनता को लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट का अधिकार दिया गया। लेकिन आज भाजपा सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाकर और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर इस अधिकार की चोरी कर रही है। उन्होंने कहा, “अब चोरों की चोरी बर्दाश्त नहीं होगी, कांग्रेस देश की सड़कों पर उतरकर इस चोरी को हर हाल में रोकेगी।”

मार्च में पूर्व मंत्री हिरा सिंह बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री विजय सारस्वत, नवीन जोशी, महामंत्री जगदीश धीमान, वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्ण सिंह रावत, सुनील जायसवाल, पार्षद ऐतात अहमद, दिनेश कौशल, अमित भंडारी, महेंद्र रावत, संगीता गुप्ता, अर्जुन सोनकर, रॉबिन त्यागी, जिला महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर, राजेश पुंडीर, अर्जुन पासी, गुल मोहम्मद, आनंद जागुड़ी, मदन कोहली, लाल चंद शर्मा, नजमा खान, शिवानी थपलियाल, सुजाता पॉल, दीपा चौहान, चंद्रपाल, महेंद्र नेगी, कमर सिद्दीकी, अनिल बस्नेत, विजय शाही, राजीव थापा, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, मनमोहन शर्मा, गोपाल गड़िया, सावित्री थापा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।