रुद्रपुर(आरएनएस)। बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने पर कांग्रेसी नेताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई। रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आम जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हो चुकी है। आगामी चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से सफलता हासिल करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, राम बाबू, एनयू खान, गौरव बेहड़, रमेश तिवारी, दलीप सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश दुआ, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, बंटी पपनेजा, अक्षय बाबा, फजील खान, परवीन सेन, दीप हंसपाल आदि थे।