Home उत्तराखंड ऑनलाइन अस्पताल का अपाइंटमेंट का झांसा देकर ठग लिया

ऑनलाइन अस्पताल का अपाइंटमेंट का झांसा देकर ठग लिया

देहरादून। अस्पताल का अपाइंटमेंट ऑनलाइन लेने के झांसे में एक और व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने व्यक्ति से यूपीआई के माध्यम से करीब 54 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाने की जांच के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यू कैंट रोड निवासी पंकज जोशी ने पुलिस को बताया कि वह नंदा अस्पताल में डॉक्टर का अपाइंटमेंट लेना चाहते थे। इसके लिए उनके पास कोई फोन नंबर नहीं था। इस पर उन्होंने नंदा अस्पताल का नंबर गूगल पर देखा तो उन्हें एक नंबर दिखाई दिया। इस नंबर पर फोन किया तो फोन करने वाले ने खुद को नंदा अस्पताल का कर्मचारी बताया। उसने बात करते हुए फोन पर एक लिंक भेज दिया। इस लिंक को भेजकर उसने डिटेल भरने के लिए कहा। उन्होंने सारी डिटेल इस लिंक को क्लिक करने पर खुले फॉर्म में भर दी। डिटेल भरने के बाद ही उनके खाते से 53800 रुपये कट गए। इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि साइबर ठगों ने यह ठगी रिमोट एक्सेस एप के माध्यम से की है। यह लिंक इस रिमोट एक्सेस एप का था, जिससे ठगों ने उनके मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। जैसे ही उन्होंने बैंक आदि की डिटेल भरी तो यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से पैसे कट गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India