Home उत्तराखंड गबन के आरोप पति-पत्नी समेत तीन लोगों पर केस

गबन के आरोप पति-पत्नी समेत तीन लोगों पर केस

ऋषिकेश। एक शख्स ने उनकी फर्म से मिलती-जुलती फर्म खोलकर गबन और बैंक के चेकों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी और एक युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कुलदीप पुत्र ज्ञान सिंह राणा, निवासी टी-एस्टेट, बंजारावाला, देहरादून ने तहरीर में बताया कि उसकी आरआर पेट्रोकेम भागीदारी नामक फर्म है। आरोप है कि रणवीर राणा और उसकी पत्नी बीना राणा और विनोद रावत ने इसी से मिलती-जुलती आरआर पेट्रोकेम प्रोप्राइटरी फर्म खोली, जिसके जरिए उन्होंने गबन किया। इस दौरान कई बैंक चेकों का भी दुरुपयोग किया गया। पीड़ित कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India