Home उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में केबल कारोबारी की  मौत

सड़क दुर्घटना में केबल कारोबारी की  मौत

हल्द्वानी। शहर के एक केबल कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक के दो साथी मामूली रूप से घायल हुए हैं। युवा कारोबारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उमंग खड़का (26) पुत्र खड़क सिंह खड़का निवासी आंनदपुर अपने पिता के साथ केबल का कारोबार करते थे। गुरुवार रात वह दो दोस्तों के साथ केबल का काम करने गए थे। देर रात करीब दो बजे घर लौटते समय महर्षि स्कूल से कुछ आगे फूलचौड़ रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उमंग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उमंग के सिर, मुंह और गर्दन में गंभीर चोट आ गईं, जबकि उनके दोस्तों को हल्की चोटें आईं। आनन-फानन उमंग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमंग की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उमंग की माता पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। उमंग उनका दूसरे नंबर का बेटा था। बेटे की मौत पर मां बदहवास हो गई। परिजन उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। देर रात से ही उनके घर में शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India