रुड़की। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं ने सरकार के कामकाज के साथ ही उपलब्धियों को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामने रखा। दो दिवसीय कार्यसमिति में जिला और मंडल इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को तीन चरणों में प्रशिक्षण भी दिया गया। लक्सर में शनिवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई थी। कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश सरकार के काम गिनाए। कहा प्रदेश में 100 नए आंचल कैफे खोले जा रहे हैं। प्रसव के लिए मैदानी क्षेत्र के अस्पतालों में आने वाली पर्वतीय क्षेत्र की गर्भवतियों के लिए बर्थ वेटिंग होम बनाए जा रहे हैं। आपदा या महामारी से अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बालश्रम योजना शुरू की गई है। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। तीसरे चरण में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र सरकार की योजनाएं बताई। कहा कि कार्यकर्ता देहात क्षेत्र में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दे। इस दौरान हरिद्वार जिले के प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, अंबरीश गर्ग, जितेंद्र चौधरी, संजीव पुंडीर, शिवम त्यागी, विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, अरविंद अग्रवाल, राजवीर कश्यप, महेंद्र धीमान, मनजीत कौर, ममता गौतम और सविता पंवार आदि मौजूद रहे।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















