Home उत्तराखंड स्कूल के गेट से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्कूल के गेट से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लाइन जीवनगढ़ स्थित एक निजी स्कूल के गेट पर खड़ी बाइक को चोर उठा ले गये। बाइक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। सरफराज अली पुत्र शराफत अली निवासी कुटला नवादा देहरादून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी की सुबह को उसने अपनी बाइक लाइन जीवनगढ स्थित निजी स्कूल के गेट के बाहर खडी की। जिसके बाद वह स्कूल में किसी कार्यवश मिलने चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। काफी जगह इधर-उधर तलाश की। लेकिन बाइक का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उसने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही जेल से छूटे बाइक चोरों व आपराधिक प्रवृति के लोगों की धरपकड कर पूछता की जा रही है। बताया कि जल्द आरोपी को पकड लिया जायेगा।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India