Home उत्तराखंड मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भिकियासैण कॉलेज का मेंटल हेल्थ क्लब...

मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भिकियासैण कॉलेज का मेंटल हेल्थ क्लब लगातार सक्रिय

Bhikiasain College's Mental Health Club remains consistently active in promoting mental well-being.
Bhikiasain College's Mental Health Club remains consistently active in promoting mental well-being.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण मे आयोजित मेंटल हेल्थ क्लब लगातार सक्रिय रहते हुए लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी हेतु प्रयासरत है।इसी क्रम में क्लब के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य,प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का हैप्पीनेस लेवल चेक किया गया। एक्सपर्ट की सहायता से यह जांच की गई। खुशी की बात है कि लगभग सभी का हैप्पीनेस लेवल संतोषजनक पाया गया। वर्तमान में समिति द्वारा महाविद्यालय में अध्ययन रत छात्र-छात्राओं का हैप्पीनेस लेवल चेक करने की प्रक्रिया गतिमान है। इसका उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं के हैप्पीनेस लेवल की जांच करना और आवश्यकतानुसार उनका मार्गदर्शन करना है। यह कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के निर्देशन में एवं उनकी प्रेरणा से उक्त क्लब की संयोजक डॉक्टर दीपा लोहनी के प्रयासों से किया जा रहा है। इस कार्य में क्लब के सभी सदस्य समान रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।