23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹1.67 लाख से बैग बरामद

Bag containing ₹1.67 lakh recovered through swift action by Ranikhet police.

रिया सोलीवाल

सीसीटीवी फुटेज और सघन चेकिंग के आधार पर कुछ ही समय में खोज निकाला गया बैग

रानीखेत (अल्मोड़ा)। बैग बदलने की हुई गलती से पुलिस ने रुपये गिनवाकर स्वामी को बैग सुपुर्द किया।
बुद्धवार को आज चन्दन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम तनवानी, भैंसोली, पोस्ट मजखाली, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई कि वह अपने ₹1,67,000/- (एक लाख सड़सठ हजार रुपये) स्टेट बैंक शाखा मजखाली में जमा करने के लिए आए थे। बैंक जाने से पूर्व वह रानीखेत बाजार में खरीददारी हेतु रुके, जहां उनका रुपयों से भरा बैग कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद बैग का कोई पता नहीं चल पाया।
सूचना प्राप्त होने पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक फिरोज खान एवं कांस्टेबल कमल गोस्वामी द्वारा बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पास से बरामद किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि उनके पास भी इसी प्रकार का बैग था, जो अनजाने में गलती से बदल गया था।
रानीखेत पुलिस द्वारा बैग में रखे समस्त सामान एवं नगदी की जांच कर रुपये गिनवाने के उपरांत बैग उसके वास्तविक स्वामी चन्दन सिंह को सकुशल सुपुर्द किया गया।

अपनी खोई हुई धनराशि एवं सामान सुरक्षित वापस मिलने पर चन्दन सिंह एवं उनके परिजनों ने रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related posts

अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता , माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्णय :  सीएम

Primetimes Newz

पीएनबी 11 जुलाई को ग्रामीण ऋण में वृद्धि करने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित करेगा ‘मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम‘

Primetimes Newz

नवाचार पर विशेष ध्यान दें डायटः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment