Home उत्तराखंड आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगी एमआरआई की सुविधा

आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगी एमआरआई की सुविधा

अल्मोड़ा। जनपद प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 12.5328 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया कि अब अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ वासियों को एमआरआई के लिए हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बड़ी रकम खर्च करके हल्द्वानी या देहरादून एमआरआई के लिए जाना पड़ता था, अब यहीं पर एमआरआई की सुविधा होने से लोगों की समय तथा पैसों की भी बचत हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले परिवारों के लिए यहां पर मुफ्त में एमआरआई की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, जिलाधिकारी विनीत तोमर, प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा समेत अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India