Home उत्तराखंड धस्माना के जन्मदिन पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

धस्माना के जन्मदिन पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

A huge health camp was organized on Dhasmana's birthday
A huge health camp was organized on Dhasmana's birthday

*सैकड़ों लोगों की हुई जांच, चश्मे व हियरिंग ऐड बांटे*

देहरादून( हमारी चौपाल)उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिन पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 90 मरीजों की नेत्र जांच शामिल रही। इनमें से आधा दर्जन मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई, वहीं 55 लोगों को मुफ्त नजर के चश्मे तथा 6 मरीजों को हियरिंग ऐड दिए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने धस्माना को गरीबों और जरूरतमंदों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उनके दीर्घायु होने और कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की कामना की।

इस अवसर पर धस्माना ने श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है और विशेषकर पर्वतीय जिलों के अस्पताल रेफरल सेंटर तक सीमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगामी चुनाव में भी इन्हीं मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लेकर धस्माना को शुभकामनाएं दीं।