20.9 C
Dehradun, IN
November 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिवसीय अभियान में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, जनपद रहा अव्वल

Major action by Nainital Police under 'Operation Track-7' Large quantity of narcotics seized during a two-day drive; district secures top position.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

नैनीताल। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत पुलिस द्वारा चलाए गए दो दिवसीय स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन ट्रैक-7 में जनपद नैनीताल पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। डॉ. मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में संचालित इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी एवं निरोधात्मक कार्रवाई भी की। अभियान के दौरान की गई समग्र कार्रवाई के विवरण में जनपद नैनीताल अव्वल रहा।

नशे के विरुद्ध कार्रवाई, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 103 ग्राम चरस, 48.14 ग्राम स्मैक और 34.308 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अतिरिक्त 04 एविल इंजेक्शन, 04 ब्यूप्रेन इंजेक्शन तथा 22 ब्यूप्रेन टैबलेट भी बरामद की गईं। वहीं, अभियोगों के दौरान अभियुक्तों से कुल 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की धनराशि बरामद की गई।

संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 218 चालानी कार्रवाई

अभियान के तहत पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 218 चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 54 हजार 500 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूल किया गया।

जिला बदर और निरोधात्मक कार्रवाई

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक अभियुक्त को जिला बदर किया गया। वहीं, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के अंतर्गत पांच अभियुक्तों को निरुद्ध किया गया।

दो दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान नशे के विरुद्ध कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की गई। समग्र कार्रवाई के आधार पर जनपद नैनीताल पुलिस का प्रदर्शन प्रदेश में अव्वल रहा।

Disclaimer: इस समाचार में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों एवं सोशल मीडिया माध्यमों से प्राप्त हुई है। प्राइम टाइम न्यूज़ इस खबर की सत्यता, प्रमाणिकता या पुष्टि का दावा नहीं करता है। खबर में दी गई किसी भी जानकारी की जिम्मेदारी संबंधित स्रोत की होगी। हमारा उद्देश्य केवल समाचार एवं सूचनाओं को जनहित में साझा करना है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले संबंधित जानकारी की स्वयं पुष्टि अवश्य करें।

Related posts

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2027 में उत्तराखंड के सभी विधानसभा सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेगी।

Primetimes Newz

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

Primetimes Newz

विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजामः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment