रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।ढा.. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर माइंडफुलनेस योग शिविर और व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में परीक्षा के तनाव को कम करने में मदद करना है। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.मनप्रीत सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता योग प्रशिक्षक डॉ. अजय चंद्र पांडे ने कहा कि आज के भागदौड़ के समय में हम अपने स्वयं के शरीर के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं,जिस कारण अनेक बीमारियों मे मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग,उच्च रक्तचाप,तनाव आदि की चपेट में आ रहे हैं। योग शरीर, सांस और मन को एक साथ जोड़कर तनाव को कम करता है, और तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर अपना अध्ययन करना चाहिए ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.मनप्रीत सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया।
