रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौजखान अन्तर्गत रामनगर-भतरौंजखान मोटर मार्ग के टोटा के पास चरीधार के समीप सामान से लगा डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें चलाक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे के आसपास डम्पर संख्याUK 11CA-2788 रामनगर चमोली गढ़वाल को हार्डवेयर की सामग्री लेकर जा रहा था। चरीधार के समीप अनियंत्रित होकर रोड़ से लगभग 200 मीटर खाई में जा गिरा। सूचना पर थाना भतरौजखान पुलिस टीम,एसडीआरएफ टीम भिकियासैण, फायर सर्विस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रातभर काफी मशक्त के बाद चालक का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। जिसकी पहचान 35 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नन्द प्रयाग घाट चमोली के रूप में हुयी। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया।
