19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आर्य समाज जीनापानी की नई कार्यकारिणी गठित, सल्ट से देघाट तक वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार का मिला जिम्मा

New executive committee formed for Arya Samaj Jeenapani; tasked with propagating Vedic ideology from Salt to Deghat.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। सल्ट, मानिला, भतरौंजखान और देघाट क्षेत्र में आर्य समाज की पुरानी गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करने की पहल धन सिंह को सौपी है।
कुमांऊ के भतरौंजखान और देघाट क्षेत्र में सार्वदेशिक गोकृष्यादि रक्षिणी सभा के संयोजक एवं अल्मोड़ा आर्य समाज के मंत्री दयाकृष्ण काण्डपाल ने आर्य समाज जीनापानी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उसे इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है।

दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि सल्ट, मानिला, भतरौंजखान और देघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में कभी आर्य समाज का व्यापक प्रभाव रहा है। महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों, वैदिक संस्कृति, सामाजिक सुधार, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में आर्य समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
हालांकि समय के साथ संगठनात्मक गतिविधियां कमजोर पड़ने से इन क्षेत्रों में आर्य समाज का प्रभाव भी सीमित हुआ है। ऐसे में संगठन की पुरानी परंपरा और सामाजिक चेतना के आंदोलन को दोबारा मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आर्य समाज जीनापानी की नई कार्यकारिणी को संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, वैदिक सत्संग, हवन-यज्ञ तथा धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का दायित्व दिया गया है। साथ ही महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों और वैदिक सिद्धांतों को ग्रामीण क्षेत्रों के जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
नई कार्यकारिणी में धन सिंह को प्रधान, बालम सिंह असवाल को उपप्रधान, जगत सिंह गड़ाकोटी को कोषाध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र को मंत्री तथा हंसी देवी को पुस्तकालयाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

काण्डपाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य केवल धार्मिक जागरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक परिवर्तन, महिला सशक्तीकरण, समानता और अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना विकसित करना भी इसकी मूल भावना रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए सल्ट, मानिला, भतरौंजखान और देघाट क्षेत्र में आर्य समाज की गतिविधियों को नई दिशा और गति देगी। इससे क्षेत्र में वैदिक संस्कृति, सामाजिक समरसता और सुधारवादी विचारधारा के प्रसार को भी बल मिलेगा।

Related posts

ग्रामसभा सबोली रौतेला में भाजपा की संगठन बैठक सम्पन्न, 2027 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Primetimes Newz

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड कॉमर्स ने एफपीएसबी इंडिया के साथ किया समझौता; छात्रों को मिलेगी सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर सर्टिफिकेशन की सुविधा

Primetimes Newz

जिलाधिकारी तथा विधायक ने निर्माणाधीन रोडवेज वर्कशॉप व प्रस्तावित बस अड्डा भूमि का किया निरीक्षण।

Primetimes Newz

Leave a Comment