रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)।आपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के तहत
भतरौजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 01 वांरटी अभियुक्त को रामनगर जनपद नैनीताल से किया गिरफ्तार कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट विशेष सत्र परीक्षण संख्या-53/2024 मु0fir no-09/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त असलम पुत्र तौफीक अहमद निवासी टांडा मल्लू रामनगर जिला नैनीताल जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को टांडा बाजार, रामनगर जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम मे
अपर उपनि मोहन चन्द्रा, कानि हरेन्द्र तोमर शामिल रहे।
