26.4 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सेवा संकल्प अभियान-2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री कैलाश पंत ने की शिरकत

Honorable Minister of State Kailash Pant attended the 'Seva Sankalp Abhiyan-2026' (Service Pledge Campaign-2026) program at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, as the chief guest.

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सेवा संकल्प अभियान- 2026 के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश पंत अध्यक्ष राज्यमंत्री राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड उत्तराखंड सहित
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत ,समाजसेवी मदन सिंह असवाल व प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सेवा संकल्प अभियान
2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे निबंध प्रतियोगिता, शतरंज,टेबल टेनिस प्रतियोगिता,नाटक मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इस अवसर पर महाविद्यालय की द्विमासिक ई-पत्रिका गगास के 12 वें अंक का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि ने सेवा संकल्प अभियान को सामाजिक चेतना, जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों में सेवा,सहयोग,अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के विकास को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया, और सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों को छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बोध के लिए आवश्यक बताया।
सेवा संकल्प अभियान- 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम,
पुरस्कार वितरण,
आशीर्वाद का दीप प्रज्वलन,
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित रंगोली,
महाविद्यालय की ई- पत्रिका “वगगास का विमोचन,
सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन आदि रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना द्वारा की गई।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार एवं सह- संयोजक डॉ.कौशल अग्रवाल रहे।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्रसंघ पदाधिकारी सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related posts

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने फरवरी 2026 में 5.67 लाख यूनिट बिक्री के साथ मजबूत वृद्धि दर्ज की

Primetimes Newz

कलियर में पांच सड़कों का शिलान्यास किया

Primetimes Newz

पंचायत चुनाव: जोनल और सेक्टर अफसरों को प्रशिक्षण दिया

Primetimes Newz

Leave a Comment