17 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैण-चौखुटिया प्रांतीय मार्ग में ₹112.26 लाख लागत से सुधारीकरण कार्य शुरू

Improvement work started on Bhikiyasain-Chaukhutiya provincial road at a cost of ₹112.26 lakh.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विधानसभा रानीखेत अंतर्गत भिकियासैंण-चौखुटिया प्रांतीय मार्ग संख्या-12 के किमी- 1 से 5 तक सतह सुधारीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का रू.1 करोड़ 12 लाख 26 हजार की लागत से विधिवत शिलान्यास विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा इस कार्य से सड़क की स्थिति में सुधार होगा, तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत नये मार्गो के निर्माण तथा सुधारीकरण, डामरीकर कार्य की जानकारी देते हुए कहा सरकार प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य मानक के तहत कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन अजय टम्टा का आभार जताया।

Related posts

यूपी, राज्य के किसानों की कार्यसमिति में एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग

Primetimes Newz

टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया छठा देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव

Primetimes Newz

शहीदों के नाम पर नामकरण जनपदवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय : डीएम

Primetimes Newz

Leave a Comment