20.2 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गांजे तस्करी मे फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Accused absconding in cannabis smuggling case arrested.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासेंण (अल्मोड़ा)।गांजे तस्करी मे लापता अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।09.10.2026 को जैनल से देघाट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से कुल 25.240 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इस दौरान तीन अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्तो ने अचानक पुलिस टीम पर धारदार पातल से हमला किया गया, जिसमे 03 पुलिस अधिकारियो को गम्भीर चोटे आयी। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर 01 अभियुक्त जगदीश सिंह फरार हो गया था। इसी क्रम में सीओ रानीखेत भावना कैथोला के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जगदीश सिंह को घटना के 72 घंटे के भीतर बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी।

Related posts

इस दीवाली न्यूगो के साथ लें इको-फ्रेंडली, शोररहित और सुरक्षित सफर का आनंद

Primetimes Newz

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के तहत ब्लॉक मुख्यालय बीरोंखाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Primetimes Newz

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Primetimes Newz

Leave a Comment