19.7 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ कृपाल सिंह शीला हुए सम्मानित

BLO Kripal Singh Sheela honored for SIR work.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 50-रानीखेत में बूथ संख्या-29 पर बीएलओ के रूप में सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूर्ण करने पर कृपाल सिंह शीला को सम्मानित किया गया।
कृपाल सिंह शीला ने मतदाता सूची के सत्यापन, घर-घर जाकर आवश्यक प्रपत्र जमा कराने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

Related posts

ऑपरेशन कालनेमी:  हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 45 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी

Primetimes Newz

खेल महाकुम्भ 2026 का राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत मे शुरू

Primetimes Newz

विधायक कैड़ा ने  कालापातल से सलियाकोट-अनर्पा मोटर मार्ग के सुधारीकरण और दीवार निर्माण के कार्य निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment