19.7 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

वरिष्ठ समाजसेवी तुलसा वर्मा का निधन, 9 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

Senior social worker Tulsa Verma passes away, 9 year old son cremates her

स्याल्दे/ भिकियासैंण। वरिष्ठ समाजसेवी आंदोलनकारी एवं कांग्रेस नेता तुलसा वर्मा के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे तुलसा वर्मा के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। उनके संघर्षशील आंदोलनकारी जीवन को क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज उनके पैतृक घाट दुदोड़ी-बिरखाल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके 09 वर्षीय पुत्र अभय वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

तुलसा वर्मा के सामाजिक जीवन और जनहित से जुड़े संघर्षों को याद करते हुए लोगों ने कहा कि समाज एवं क्षेत्र के हित में उनके द्वारा किए गए योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। उनका संघर्ष, विचार और सामाजिक जीवन सदैव लोगों के बीच याद किया जाता रहेगा।

अंतिम संस्कार के दौरान बालम वर्मा, प्रकाश वर्मा, प्रवीण कुमार, प्रताप सिंह, सुनील टम्टा, विक्रम रावत, प्रकाश, दिनेश कोहली, महेश नेगी, सुंदर नेगी, अनिल राम, भवान राम, रामलाल, वीरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, सत्यपाल, कुलदीप मेहता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इस दुःख की घड़ी में परिजनों, माता-पिता तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत तुलसा वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं अंतिम नमन अर्पित किया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

सुर सम्राट हीरा सिंह राणा का मनाया गया 84वां जन्मदिन।

Primetimes Newz

प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस”

Primetimes Newz

विमर्श-2025 के अंतर्गत दो दिवसीय मानव संसाधन सम्मेलन, टीएचडीसीआईएल, ऋषिकेश में आरंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment