स्याल्दे/भिकियासैंण। नारायण गौ सेवा समिति बिजराण भरसोली द्वारा आयोजित गौ कथा के द्वितीय दिवस पर आचार्य भानु जोशी द्वारा मुख्य यजमान राजेन्द्र सिंह नेगी उनकी धर्मपत्नी गंगा देवी नेगी व बहादुर सिंह मयाल उनकी धर्मपत्नी खिमुली देवी मयाल के माध्यम से विधि विधान के साथ पूजा-अर्चा की। तत्पश्चात कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी द्वारा कथा के माध्यम से बताया कि राजा दिलीप ने संतान प्राप्ति के लिए अपने गुरु महर्षि वशिष्ठ के निर्देश पर नंदिनी गौ माता की सेवा का व्रत और उनकी रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष दलीप सिंह बंगारी,महेन्द्र सिंह बंगारी,लक्की, प्रताप सिंह बंगारी,बचें सिंह बंगारी,पूरन सिंह मनमोहन चौहान आदि श्रद्धालुओं ने सहयोग किया किया।
