21.3 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद निर्वाचन में चार प्रत्याशी निर्वाचित

Four candidates elected in the Uttarakhand Veterinary Council election.

देहरादून – 06 सितंबर 2026- उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा परिषद (UVC) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. दीप्ति अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की है। परिषद के सदस्यों के चयन के लिए आयोजित इस चुनाव में प्रदेश भर के पशु चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के बाद घोषित हुए नतीजों में डॉ. दीप्ति अरोड़ा सहित शीर्ष चार प्रत्याशियों को परिषद का प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है।

चुनाव में विजयी रहे शीर्ष चार प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है:

डॉ. दीप्ति अरोड़ा: 372 मत हासिल कर परिषद में अपनी जगह पक्की की।

डॉ. राहुल कुमार जोशी: 431 मत

डॉ. आलोक कुरियाल: 394 मत

डॉ. कमल दुर्गापाल: 288 मत

अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन: निर्वाचन में शामिल अन्य उम्मीदवारों में डॉ. शैलेश कुमार को 282 मत, डॉ. अशोक कुमार को 281 मत, डॉ. के. के. मिश्रा को 188 मत तथा डॉ. राकेश कुमार को 38 मत प्राप्त हुए।

डॉ. दीप्ति अरोड़ा और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई है। परिषद को उम्मीद है कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखण्ड के पशु चिकित्सकों के हितों, पेशेवर गरिमा, पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता तथा परिषद की संस्थागत मजबूती के लिए एक सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएंगी।

इसके साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले समस्त पशु चिकित्सकों का भी आभार व्यक्त किया गया है।

कार्यक्रम में आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, उत्तराखंड सरकार, निर्वाचन अधिकारी, डॉक्टर प्रयलंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर गुप्ता — डिप्टी रजिस्ट्रार, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद डॉक्टर कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद, डॉक्टर मायामित्त सैनी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉक्टर रवींद्र कुमार, महासचिव, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, डॉक्टर अमित देवराड़ी कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ मौजूद रहे।

Related posts

हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Primetimes Newz

चमोली में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल

Primetimes Newz

मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद का सहयोग

Primetimes Newz

Leave a Comment