Home उत्तराखंड नेहरूग्राम में रिटेनिंग वॉल कार्य का किया लोकार्पण

नेहरूग्राम में रिटेनिंग वॉल कार्य का किया लोकार्पण

Retaining wall project inaugurated in Nehrugram
Retaining wall project inaugurated in Nehrugram

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम देहरादून की ओर से वार्ड संख्या 64 के नेहरूग्राम शांतिकुंज लेन नंबर-5 व कृष्णा विहार में पूर्ण किए गए रिटेनिंग वॉल और जाल निर्माण कार्य का शुक्रवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुशीला शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य के लिए मेयर का आभार जताते हुए कहा कि रिटेनिंग वॉल व जाल निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।