21.3 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भारी बारिश एवं भूस्खलन की वजह से ठेकेदारों का आज सचिवालय कूच स्थगित

Contractors' march to the Secretariat today postponed due to heavy rain and landslides.

भूस्खलन की वजह से देहरादून नहीं पहुंच पाए ठेकेदार अब देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन लिखित रूप में मुख्यमंत्री को भेजेगा ज्ञापन।

देहरादून- 2 सितंबर 2026: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून का सचिवालय कूच एवं धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। पहाड़ों में हो रही अत्यधिक बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर से कई ठेकेदार देहरादून पहुंचने में असमर्थ रहें। मौसम विभाग की एडवाइजरी और सभी की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि हम सभी ठेकेदार भाइयों को सुरक्षित रहना पहली प्राथमिकता है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश एवं भूस्खलन की वजह से विभिन्न जिलों से आने वाले ठेकेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वह देहरादून नहीं पहुंच पा रहे हैं। हमारे कई ठेकेदार भाइयों ने विभिन्न जगहों के भूस्खलन की तस्वीर हमें भेजी है जो बहुत ही भयावह है और ऐसी स्थिति में हम किसी को कोई परेशानी नहीं होने देना चाहते हैं ठेकेदारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत एवं बागेश्वर सभी जगह से आने वाले ठेकेदारों ने अपनी रास्तों की तस्वीर हमें भेजी हैं। सभी तस्वीरों को देखते हुए एवं मौसम विभाग के एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए हमने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

अमित अग्रवाल ने कहा कि हम सभी ठेकेदार भाइयों ने यह निर्णय किया है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को अब हम लिखित रूप में अपना ज्ञापन देंगे एवं जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों के भुगतान को जल्द से जल्द जारी करने की बात कहेंगे। अगर मुख्यमंत्री जी के तरफ से कोई सुनवाई नहीं होगी तो पुण: हम आंदोलन की अगली तिथि और समय की घोषणा संगठन के माध्यम से करेंगे।

Related posts

नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान

Primetimes Newz

अमृतपुर में पुलिस चौकी खोलने की मांग की

Primetimes Newz

जॉन डियर पावर एंड टेक्‍नोलॉजी ने भारत में 5एम सीरीज का 5130M (130 HP) ट्रैक्टर पेश किया

Primetimes Newz

Leave a Comment