
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय की द्विमासिक ई पत्रिका गगास के 11वें अंक का विमोचन रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा किया गया।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्रिका के 11वें अंक के प्रकाशन पर महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय की पत्रिका विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से साहित्य, लेखन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने विधायक का आभार व्यक्त किया, और पत्रिका के सफल प्रकाशन के लिए संपादकीय टीम एवं सहयोगी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी पत्रिका के प्रकाशन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस मौके पर कालेज के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
















