Home उत्तराखंड एस आई आर मे विशेष गहन पुनरीक्षण मे 35 आपत्तियो पर हुई...

एस आई आर मे विशेष गहन पुनरीक्षण मे 35 आपत्तियो पर हुई सुनवाई

Hearings held on 35 objections during the special intensive revision of the SIR.
Hearings held on 35 objections during the special intensive revision of the SIR.

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। एसआईआर विशेष पुनरीक्षण में तहसीलदार बरखा जलाल की अध्यक्षता में 35 आपत्तियो की सुनवाई हुई।
आयोजित सुनवाई में विकास खंड भिकियासैंण के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती सहित कई कांग्रेसी नेताओ ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कई नगर पंचायत भिकियासैंण मे स्थाई रह रहे मतदाताओ का नाम हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि जिसके नाम से लीखित आपत्ति आई है,उन्हे मालूम ही नही है,कि हमने आपत्ति जताई हो। इस से लगता है,कि विपक्ष कांग्रेसी मतदाताओ के वोटो को काटने मे लगी है। इस आपत्ति प्रक्रिया मे नगर के पैरो से विकलांग कमल गिरी भी काफी परेशान रहे,उन्हे नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बमुश्किल वाकर के माध्यम से तहसील मे लाये। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देव गिरी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी,ब्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट,वार्ड सदस्य भावेश बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।