रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्नोड़ा) डा.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंट्री ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में देश को नशा मुक्त करने हेतु शपथ ली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रानीखेत के विधायक डॉ .प्रमोद नैनवाल ने कहा कि देश की प्रगति में स्वास्थ्य का सीधा और महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र के विकास की नींव को मजबूत करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे की लत से दूर रहकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में नशा बहुत तेजी से फैल रहा है, इसकी रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक को विशेषकर शिक्षित युवा पीढ़ी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, तभी नशे जैसी विकराल समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है। कार्यक्रम में प्रेम रावत, प्रदीप लखचोरा, श्रीमती कविता मनराल, दरबान बिष्ट, गणेश राम, भक्त राज, गिरीश उपाध्याय, प्रमोद पंत सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के संयोजक डॉ. सुभाष चंद्र ने किया।
















