17.4 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत कला उत्सव शैली की सांस्कृतिक व कला गतिविधियों का भव्य आयोजन

Grand organization of cultural and artistic activities in the style of 'Kala Utsav' at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, under the All India Education Samagam-2026.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। डा.प्रताप बिष्ट राजकीय स
महाविद्यालय भिकियासैंण में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत कला उत्सव शैली की सांस्कृतिक व कला गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में
​ रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैलवाल ने मुख्य अतिथि बतौर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक डॉ. प्रमोद नैलवाल महाविद्यालय की प्राचार्य एवं कार्यक्रम सअध्यक्ष प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना एवं अन्य गणमान्य जनों द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के ससमक्ष दीप प्रज्वलित किया ष।तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, समूह लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य,संस्कृत गीत गायन की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक डॉ. नैलवाल द्वारा समहाविद्यालय की ऑनलाइन पत्रिका गगास के ग्यारहवें अंक का विमोचन किया गया। साथ ही महाविद्यालय की नवाचार एवं कौशल विकास समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय टोकरी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भी किया गया।​
​कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने अपने उद्बोधन में विधायक का आभार व्यक्त किया, और कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।

​कार्यक्रम के दौरान नवाचार समिति, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन समिति तथा ग्रीन कैंपस पहल के तहत आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। इन प्रदर्शनियों में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पारंपरिक ऐपण कला, हैंडमेड राखियां, कोस्टर, कपड़े व अखबार से बने थैले, पेपर मैशी से निर्मित कलाकृतियां और जूट बैग पर उकेरी गई ऐपण कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
​मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैलवाल ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा और सराहना की।

​इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधायक डॉ. प्रमोद नैलवाल को महाविद्यालय की आवश्यकताओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। विधायक डॉ. नैलवाल ने ज्ञापन पर विचार करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
​आयोजन के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम -2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रेम रावत,प्रदीप लखचौरा,कविता मनराल,दरवान बिष्ट,उमेश रावत,भक्त राज,गणेश राम,गिरीश उपाध्याय,प्रमोद पंत,महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,कर्मचारी वर्ग एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र द्वारा किया गया।

Related posts

महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा

Primetimes Newz

त्योहारी सीजन की मांग को प्रबंधित करने में व्यवसायों की मदद के लिए वी-लॉजिस ने पेश किए लचीले ‘पे-पर-यूज़’ वेयरहाउसिंग समाधान

Primetimes Newz

Leave a Comment