रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)।विकास खंड ताड़ीखेत के आयुर्वेदिक चिकित्सालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर सौला में जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में वेदना प्रबंधन थीम पर वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती विमला, दीपक सौलियाल व चिकित्सा अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से भगवान धन्वंतरि को दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किपा। शिविर में सर्वप्रथम योग अनुदेशक विवेक भट्ट के द्वारा आए हुए रोगियों के लिए योग सत्र का संचालन किया गया। योग सत्र में जोड़ एवं वेदना से संबंधित योगासन पर विशेष ध्यान दिया गया। वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 06 रोगियों का अग्निकर्म किया गया। 122 रोगियों का ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।डॉ.जितेंद्र पपनोई के द्वारा 34 रोगियों का ईसीजी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश गुप्ता, डा. शोभा पपनोई व डॉ.शैलेंद्र डागर ने संयुक्त रूप से संधि एवं जोड़ रोग के अतिरिक्त डिस्क एवं न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उक्त शिविर में वात,अस्थि,सन्धि,न्यूरोजिकल डिसऑर्डर,स्पाइन एव मांसपेशियों के रोग से पीडित 123 एवं अन्य रोगों के 24 रोगियों सहित 147 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। उक्त शिविर में 35 रोगियों की रक्त जांच की गई। चिकित्सालय में हुए वृहद चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगों के 42 रोगियों का परीक्षण कर 10 मोतियाबिंद के रोगियों को भी चिन्हित किया गया। वेदना प्रबंधन शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने शिविर के बेहतर प्रबंधन एवं मार्गदर्शन हेतु जिला आयुर्वेदिक अधिकारी का धन्यवाद किया। वही शिविर मे श्रीमती नीलम फार्मेसी अधिकारी,श्रीमती भूमा उपाध्याय, सुरेश,रजनी,व आशाओं, नीमा,बसन्ती, मीना,प्रभा,गु्ड्डी एवं ग्राम प्रधान का शिविर के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया। आए हुए रोगियों एवं ग्राम प्रधान ने आयुष विभाग की प्रशंसा करते हुए इस तरह के शिविर लगातार क्षेत्र में आयोजित करने हेतु आयुष विभाग से अनुरोध किया गया।

















