17.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

Special tribute meeting on the death anniversary of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar Ji.

देहरादून- 14 अगस्त 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महान समाजसेविका, कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी महिला नेतृत्वकर्ता के जीवन और आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

सभा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र, समाज एवं जनकल्याण के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों को याद किया।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौर ने विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई होलकर जी के प्रेरणादायी जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व, न्यायप्रियता, सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व सत्ता या पद से नहीं, बल्कि सेवा, करुणा, न्याय, संस्कार और समाज के कल्याण से पहचाना जाता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Related posts

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों की ट्रैकिंग व मैपिंग हेतु सिंगल प्लेटफार्म बनाने के दिए निर्देश

Primetimes Newz

सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment