Home उत्तराखंड कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक...

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मानसून अवधि में 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Kumaon Commissioner Deepak Rawat conducted a surprise inspection of the District Disaster Operations Centre and issued instructions to remain on alert 247 during the monsoon season.
Kumaon Commissioner Deepak Rawat conducted a surprise inspection of the District Disaster Operations Centre and issued instructions to remain on alert 247 during the monsoon season.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण, संधारण एवं समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र पूर्णतः सक्रिय रहे तथा 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य करते हुए प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सूचनाओं का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण तथा संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्राप्त सूचनाओं के व्यवस्थित अभिलेखीकरण एवं रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और इसे अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला आपदा परिचालन केंद्र में निर्माणाधीन नए बैठक कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठकों एवं समन्वय कार्यों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।