Home उत्तराखंड ग्रामसभा सबोली रौतेला में भाजपा की संगठन बैठक सम्पन्न, 2027 की सफलता...

ग्रामसभा सबोली रौतेला में भाजपा की संगठन बैठक सम्पन्न, 2027 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

BJP organizational meeting concludes in Saboli Rautela Gram Sabha; party workers rally with determination for success in 2027.
BJP organizational meeting concludes in Saboli Rautela Gram Sabha; party workers rally with determination for success in 2027.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकास खंड सल्ट के अन्तिम छोर सबोली रौतेला मे स्थित विधायक महेश जीना आवास मे आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे धरातल पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक भव्य विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मिशन 2027 के संकल्प के साथ इस संगठन बैठक में क्षेत्र के विधायक महेश जीना मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
​बैठक के दौरान मुख्य वक्ता और जिला प्रभारी रानीखेत प्रदीप जनौटी का विशेष मार्गदर्शन समस्त कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने आगामी चुनावों के रोडमैप को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका और बूथ स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
​कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक महेश जीना ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं। मिशन 2027 की राह बूथ स्तर की मजबूती से ही होकर गुजरती है, और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा।
​विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति मे
संगठनात्मक कार्यशाला में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से घनश्याम भट्ट जिलाध्यक्ष रानीखेत,
​ मथुरा दत्त ब्लॉक प्रमुख स्पाल्दे,
​ ध्यानी नेगी जिला महामंत्री,
​ रमेश करगेती, देवीदत्त शर्मा
​के साथ ही क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। अन्त मे सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।